‘बैंग बैंग’ संघर्ष और जीत पर आधारित : आकाश ददलानी

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। ‘बिग बॉस 11’ से लोकप्रिय हुए आकाश ददलानी अपनी पहली म्यूजिक वीडियो ‘बैंग बैंग’ के लिए तैयार हैं।

उनका कहना है कि यह उनकी कहानी है, जो संघर्ष करते हैं और विजेता बनकर उभरते हैं।

‘ए-कैश’ के रूप में पहचाने जाने वाले आकाश ने गुरुवार को कहा, “‘बैंग बैंग’ मजेदार गीत है। यह ऐसा गीत है, जिस पर हर कोई भी थिरक सकता है और यह गीत मेरी कहानी और उन सभी की कहानी सुनाता है, जो संघर्ष करते हैं और एक विजेता बनकर उभरते हैं।”

रैपर, मिस्ता बाज और प्रियान के साथ अपनी नई परियोजना को लेकर उत्साहित हैं।

इसका वीडियो कॉलेज स्टूडेंट और स्टंट बाइकर्स के साथ शूट किया गया। इसका पोस्टर गुरुवार को रिलीज हुआ

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493