फैशन डिजाइनर स्टेफानो ने सेलेना गोमेज को ‘बदसूरत’ कहा

इटली, 15 जून (आईएएनएस)। इतालवी फैशन डिजाइनर स्टेफानो गब्बाना ने सोशल मीडिया पर सेलेना गोमेज को ‘बदसूरत’ कहा है।

स्टेफानो इससे पहले भी अपने विवादित बयानों व सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, डिजाइनर ने सेलेना द्वारा पहनीं पांच लाल रंग के परिधानों का एक कोलाज साझा किया और उन्हें बदसूरत करार दिया।

उन्होंने तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “वह वास्तव में बहुत बदसूरत हैं।”

वहीं, सेलेना के प्रशंसकों को स्टेफानो की यह टिप्पणी न्गवार गुजरी और उन्होंने डिजाइनर की घृणित व अपमानजनक कहते हुए कहा कि उन्हें इस पर शर्म आनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493