मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। निर्माता एकता कपूर मॉस्को में छुट्टियां मना रही है। वह वहां चल रहे फीफा विश्व कप के खुमार में डूबी नजर आ रही है।
एकता ने एक सेल्फी के साथ ट्वीट किया, “एक छुट्टी जो मेरी सहजता के दायरे से बाहर है। फीफा विश्व कप -2018 के लिए मॉस्को में हूं। बदलाव की बहुत जरूरत है। सिर्फ परिवर्तन ही स्थायी है।”
सेल्फी में वह स्टैंड में खड़ी हैं। वह मॉस्को में खूब मौज-मस्ती कर रही हैं।
एकता ने शनिवार को ट्वीट किया, “पहला फुटबॉल मैच देखा! और यह कितना मजेदार था।”
उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
dharmpath.com dharmpath