सीरिया में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले

दमिश्क, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के नेतृत्व में रविवार को सीरिया के पूर्वी डेर अल-जौर प्रांत में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन हमलों में डेर अल-जौर के हिरी में सेना के ठिकाने को निशाना बनाया गया।

इन हमलों में लोगों की मौत हुई है लेकिन संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।

यह पहली बार नहीं है, ब अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए गए।

ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, मई में अमेरिका के नेतृत्व में किए गए हवाई हमलों में सरकार समर्थित 12 लड़ाकों की मौत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493