मैं सिंगल नहीं हूं : करन कुंद्रा

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेता करन कुंद्रा महिलाओं में खासा लोकिप्रय है और वह इस बात को ध्यान में रखते हुए मजाकिया लहजे में कहते हैं कि दुर्भाग्यवश अब वह सिंगल नहीं हैं।

करन ने ‘दिल ही तो है’ में अपने किरदार के बारे में आईएएनएस को बताया, “इस शो में वह सफल होने के साथ महिलाओं में लोकप्रिय हैं। इन सबको पाने वाले किसी भी अन्य लड़के की तरह वह भी खुश हैं।”

उन्होंने महिला प्रशंसकों के बारे में पूछने पर कहा, “दुर्भाग्यवश, मैं अब ‘सिगल’ नहीं हूं। महिला प्रशंसक होना किसी भी युवा और सफल व्यक्ति के लिए अच्छी बात है। इस उम्र के किसी भी अन्य लड़के की तरह मैं भी अपने तरीके से खुश होता हूं।”

करन इस समय लोकप्रिय टीवी प्रस्तोता और वीडियो जॉकी अनुष्का दांडेकर को डेट कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493