आकृति शर्मा ने अपनी सबसे बड़ी प्रशंसक से मुलाकात की

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहीं बाल-कलाकार आकृति शर्मा तीन वर्ष की अपनी प्रशंसक को देखकर हैरान रह गईं, जो उनसे मिलने फरीदाबाद से मुंबई चली आई।

आईएएनएस को जारी एक बयान में कहा गया है कि ट्वीटर पर एक वीडियो में दिखाया गया कि शनाया अरोड़ा (03) धारावाहिक ‘पैथ बिचारा’ का शीर्षक गीत गाती नजर आईं। वहीं आकृति ने इसे देखा और उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद शनाया अपने माता-पिता के साथ फरीदाबाद से मुंबई पहुंचीं।

आकृति ने कहा, “मैं बहुत खुश थी कि शानाया हमसे मिलने आई। उसने सेट पर हम सभी को चौंका दिया। मैंने व्यक्तिगत रूप से एक बड़ी बहन की तरह परिवार के साथ पूरा सेट दिखाया। हमने हमारा पसंदीदा गीत ‘पैथ बिचारा’ भी गाया।”

शनाया के पिता सचिन अरोड़ा ने कहा, “मेरी बेटी शनाया कुल्फी की बड़ी प्रशंसक है। जब भी कुल्फी टीवी पर गाती है, वह उसके साथ गाती है। यह शो मुझे अपनी बेटी के करीब लाया है और मैं इसके लिए आकृति और मोहित मलिक का बहुत आभारी हूं।”

‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493