प्रोस्थेटिक मेकअप, भारी-भरकम कॉस्ट्यूम से राहत मिली : बिग बी

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। सुजॉय घोष की ‘बदला’ की शूटिंग कर रहे महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्हें आखिरकार प्रोस्थेटिक मेकअप और भारी-भरकम कॉस्ट्यूम से राहत मिल गई।

अमिताभ इन दिनों ग्लासगो में हैं, उन्होंने ट्विटर पर काले रंग के सूट में अपनी दो तस्वीरें साझा की।

इसके साथ बिग बी ने लिखा, “फिल्म रिलीज होने तक इसमें बंधा हुआ। यह जीवन की रचनात्मकता है। बदला हर दिन आगे बढ़ रही है। आखिरकार, भारी कॉस्ट्यूम से राहत मिली है।”

अमिताभ ने इससे पहले अपने ब्लॉग पर प्रोस्थेटिक मेकअप को ‘यातना’ के रूप में वर्णित किया था।

अभिनेता ने इससे पहले वर्ष 2009 की फिल्म ‘पा’ में प्रोजेरिया नामक दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित 12 वर्षीय बच्चे की तरह दिखने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप किया था। वह ‘102 नॉट आउट’ में भी इस तरह के मेकअप में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493