हर मैच आसानी से नहीं जीते जा सकते : स्पेन के कप्तान

कजान (रूस), 21 जून (आईएएनएस)। स्पेन की राष्ट्रीय टीम के कप्तान सर्जियो रामोस ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ दूसरे ग्रुप मैच में मिली जीत से संतुष्ट हैं।

रामोस ने कहा कि वह जानते थे कि उनकी टीम के लिए यह मैच जटिल होने वाला है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में रामोस ने कहा, “हम जानते थे कि यह मैच काफी मुश्किल होने वाला है। ईरान की टीम डिफेंस की मानसिकता रखती है और ऐसे में हमारे लिए स्कोर करने के अवसर बनाना मुश्किल था।”

रामोस ने कहा, “हमने फुटबाल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा था, लेकिन हर कोई अवसर नहीं बना सकता। ऐसे में सभी मैच आसान नहीं होने वाले हैं।”

कप्तान रामोस ने कहा, “हम इस जीत से काफी खुश हैं और हमें इस ग्रुप में पहले स्थान पर रहकर ग्रुप स्तर के मुकाबले का समापन करना होगा। हम सुधार कर सकते हैं और हमें इस बात से परिचित रहना है कि हर मैच अलग होने वाला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493