नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी शेफ विकास खन्ना की अगली किताब अनाजों पर आधारित होगी और उसमें भारतीय पूर्वोत्तर क्षेत्र पर भी बात की जाएगी, क्योंकि विकास को लगता है यह क्षेत्र भोजन के द्वारा अभी भी अपनी समृद्ध संस्कृति को बरकरार रखे हैं।
विकास ने क्वेकर ओट्स के एक कार्यक्रम में कहा, “मेरी अगली किताब केवल अनाजों और पूर्वोत्तर भारत के बारे में है। वह एक आधुनिक संस्कृति है और इसके साथ पूर्वोत्तर के लोग कैसे खेती कैसे करते हैं, यह किताब में बताया जाएगा। मैं उनके मछली पालन के तरीकों से अभिभूत हूं।”
विकास ने एक मास्टरक्लास में क्वेकर होल ओट्स से कई व्यंजन भी बनाएं।
dharmpath.com dharmpath