माइकल मूर के फिल्मोत्सव में जेन फोंडा सम्मानित होंगी

लॉस एंजेलिस, 22 जून (आईएएनएस)। माइकल मूर के ट्रैवर्स सिटी फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री जेन फोंडा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

यह फिल्मोत्सव 31 जुलाई से पांच अगस्त तक चलेगा।

फोंडा ने ‘क्लूटे’ और ‘कमिंग होम’ के लिए पुरस्कार जीते हैं जबकि ‘द शूट हॉर्सेज डॉट दे?’, ‘जूलिया’, ‘द चाइना सिंड्रोम’, ‘ऑन गोल्डन पोंड’ और ‘द मॉर्निग आफ्टर’ जैसी फिल्मों के लिए नामांकित हुईं। उन्होंने चार गोल्डन ग्लोब, दो बाफ्टा और एक एमी पुरस्कार भी जीता है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, मिशिगन महोत्सव की संस्थापक और अध्यक्ष मूर ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

मूर ने कहा,”मैं किसी अन्य कलाकार के बारे में नहीं सोच सकती, जिसने देश के लिए इतना किया हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493