‘रेस-3’ देखने के लिए सलमान ने दर्शकों का आभार जताया

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने सिनेमाघर जाकर उनकी फिल्म ‘रेस-3’ देखने वाले दर्शकों का आभार जताया है।

सलमान ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “मैं सिनेमाघर जाकर ‘रेस-3’ देखने वाले हर दर्शक का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और इस बात से खुश हूं कि इसे आपने पसंद किया और फिल्म के लिए किए गए हर किसी के प्रयास को सराहा है। ईश्वर आप पर कृपा करें और आप फिल्म देखते रहिए। हमारे लिए यह बात बहुत मायने रखती है।”

‘रेस-3’ ने 15 जून को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 29.17 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, साकिब सलीम, बॉबी देओल और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493