टेनिस : क्वींस क्लब के सेमीफाइनल में जोकोविक

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने क्वींस क्लब के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

जोकोविक ने क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के अदरियान मन्नारियो को मात दी।

अपने करियर में 12 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले जोकोविक दूसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं।

जोकोविक ने अंतिम-8 मैच में फ्रांस के मन्नारियो को 7-5, 6-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय खिलाड़ी का क्वार्टर फाइनल मैच करियर का 800वां मैच था। इस उपलब्धि को टेनिस में जोकोविक के अलावा नौ अन्य खिलाड़ियों ने हासिल किया है।

जोकोविक ने कहा, “मैंने इस जीत की आशा की थी। इसलिए, मुझे इस जीत से ज्यादा हैरानी नहीं हुई क्योंकि मैं अपनी क्षमता को जानता हूं।”

सेमीफाइनल मैच में जोकोविक का सामना फ्रांस के जेरेनी चार्डी से होगा। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफोए को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493