विश्व कप में रूसी महिला के साथ दुर्व्यवहार पर संरा ने की आलोचना

रियो डी जनेरियो, 23 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महिला कार्यालय ने रूस की महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार की एक वीडियो पर खेद जताया और इस घटना की आलोचना की है।

इस वीडियो में फीफा विश्व कप के दौरान एक ब्राजीलियाई व्यक्ति को रूसी महिला के साथ दुर्व्यवहार करते देखा जा रहा है।

संरा ने कहा, “विश्व कप के दौरान ब्राजीलियाई प्रशंसक का जानबूझ कर किसी महिला के साथ गलत व्यवहारक अस्वीकार्य है। यह शर्मनाक है और इस कारण महिलाओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन है।”

ब्राजीलियाई पुरुषों द्वारा सोशल नेटवर्क पर साझा किए गए एक वीडियो में ब्राजीलियाई पुरुषों को रूस की एक महिला पत्रकार को उसके काम के दौरान परेशान करते और उससे दुर्व्यवहार करते देखा जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो पर ब्राजील के साथ-साथ अन्य देशों में आलोचना जताई गई। उन पुरुषों की पहचान हो चुकी है। हालांकि, उनके खिलाफ कोई आधिकारिक कार्यवाही नहीं की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493