उरुग्वे की टीम ने जमकर बहाया पसीना

निज्नी नोवगोग्राड, 23 जून (आईएएनएस)। उरुग्वे फुटबाल टीम के खिलाड़ियों ने फीफा विश्व कप में रूस के साथ होने वाले अपने आगामी मुकाबले से पहले यहां टीम के अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, फारवर्ड लुइस सुआरेज और एडिंसन कवानी तथा मिडफील्ड क्रिस्टियन रोड्रिगेज ने कोच ऑस्कर तबरेज के साथ बोरस्करी स्पोर्ट्स सेंटर में अभ्यास किया।

उरुग्वे ने ग्रुप-ए में अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। टीम ने पहले मैच में मिस्र को 1-0 से और दूसरे मैच में लुइस सुआरेज के गोल की बदौलत सऊदी अरब को भी 1-0 से मात दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493