इजरायल ने गाजा पर हवाई हमले किए

गाजा, 25 जून (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने गाजापट्टी पर तीन हवाई हमले किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मेडिकल सूत्रों के अनुसार यह हवाई हमले रविवार को किए गए, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं।

इजरायली ड्रोन ने मध्य गाजा में इस्लामिक हमास मूवमेंट की सशक्त इकाई अल-कासम ब्रिगेड के प्रशिक्षण केंद्र पर मिसाइल हमला किया। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

एक अन्य ड्रोन हमले में अल-बुरेजी से सटे शरणार्थी शिविर पर हमला किया गया, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ।

तीसरा हवाई हमला पूर्वी गाजा शहर में हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। यह हमला एक वाहन को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें युवा फिलीस्तीनी नागरिक सवार थे।

इजरायली सेना ने इन हवाई हमलों पर कोई बयान नहीं दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493