थाईलैंड की गुफा में फंसी किशोर फुटबाल टीम

बैंकॉक, 25 जून (आईएएनएस)। थाईलैंड़ की गुफा में फंसे हुए माने जा रहे 12 किशोर फुटबाल खिलाड़ियों और उनके कोच की खोज के लिए तलाशी अभियान जारी है।

अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

जांचकर्ताओं का मानना है कि चियांग राई के 13 लोगों ने थाम लुआंह नांग नोन गुफा में एक 15 मीटर लंबी संकीर्ण के जरिए पहुंचे थे।

बढ़ते हुए पानी के कारण रास्ता बंद हो गया और इस कारण सभी 13 लोग उस गुफा में फंस गए हैं। थाईलैंड के नेशनल पार्क प्रशासन के एक अधिकारी कामोलचाई कोट्चा ने सीएनएन को इसकी जानकारी दी।

कोट्चा ने कहा, “हम करीब पिछले 24 घंटों से काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें काफी परेशानी आ रही है। गुफाएं अंधेरी हैं और कुछ इलाकों में ऑक्सिजन की मात्रा कम है और बारिश के कारण हमारा काम और भी मुश्किल हो गया है।”

फुटबाल खिलाड़ियों और कोच का यह दल शनिवार दोपहर से ही गायब है। पार्क के एक अधिकारी ने खिलाड़ियों की साइकिलों को गुफा के प्रवेश द्वार पर देखा।

उत्तरी आयरलैंड अपनी गुफाओं के लिए लोकप्रिय है, जिन्हें देखने के लिए पर्यटक विश्व भर से यहां पहुंचते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493