सियोल, 26 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के एक हवाईअड्डे पर मंगलवार को दो यात्री विमानों के बीच मामूली टक्कर हुई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विमानों के बीच यह टक्कर सियोल से बाहर गिम्पो हवाईअड्डे पर सुबह लगभग आठ बजे उस समय हुई, जब दोनों विमान बॉर्डिग गेट की ओर बढ़ रहे थे। इन विमानों में कोई यात्री सवार नहीं था।
दक्षिण कोरिया की विमानन कंपनी कोरियन एयर के यात्री विमान का पिछला हिस्सा एशियाना एयरलाइंस के विमान से टकरा गया।
dharmpath.com dharmpath