काबुल, 26 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत कुनार में आत्मघाती हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता घनी मुसामिम के हवाले से बताया,”एक आतंकवादी ने चौके जिले के बाबर तंगाई क्षेत्र में अफगान स्थानीय पुलिस (एएलपी) के शिविर में सोमवार रात आठ बजे घुसने का प्रयास किया। एएलपी जवानों द्वारा उसे भांपकर रोकने के बाद हमलावर ने खुद में विस्फोट कर दिया।”
अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों की यहां मौजूदगी है।
dharmpath.com dharmpath