रणवीर ने स्कूल में स्पाइडर मैन का किरदार निभाया था

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने स्कूल के दिनों में स्पाइडर-मैन की भूमिका निभाई क्योंकि उस समय वह काफी गोलमोल थे।

रणवीर ने आईएएनएस से कहा, “मैं मार्वल और डीसी यूनिवर्स के कई सुपरहीरोज की फिल्म देखकर बड़ा हुआ हूं। मुजे याद है कि मैंने स्कूल के प्ले में स्पाइडर मैन का किरदार निभाया था। हमारा प्ले हास्य व्यंग्य था।”

अभिनेता ने कहा, “मैं बचपन में काफी गोलमोल था। इसलिए मुझे स्पाइडर मैन का किरदार निभाने को दिया गया।”

उन्होंने कहा, “क्योंकि स्पाडर मैन के चुस्त कपड़ों में गोलमोल बच्चे को देखना मजेदार था।”

रणवीर की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जोया अख्तर की ‘गली बॉय’, रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ और कबीर खान की ’83’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493