नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि अजय चितकारा को एयरटेल बिजनेस का निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
चितकारा एयरटेल बिजनेस की एकीकृत इकाई का नेतृत्व करेंगे, जिसमें घरेलू और वैश्विक उद्यम संचालन दोनों शामिल हैं।
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि चितकारा भारती एयरटेल के एमडी एवं सीईओ गोपाल विट्टल को रिपोर्ट करेंगे।
चितकारा एयरटेल के साथ 2001 से जुड़े हैं।
एयरटेल ने पंकज मिगलानी को ग्लोबल बिजनेस का सीईओ नियुक्त किया। मिगलानी सीधे चितकारा को रिपोर्ट करेंगे।
dharmpath.com dharmpath