..जब रवि गोसैन को छोड़नी पड़ी डांसिंग

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। अभिनेता रवि गोस्सैन ने कहा कि उन्हें अपनी पैर की चोट के कारण नृत्य में अपना करियर छोड़ अभिनय से नाता जोड़ना पड़ा था।

एक दुर्घटना में रवि के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और उन्होंने अभिनय करियर चुना।

उन्होंने टीवी शो ‘जिंदगी के क्रॉसरोड्स’ के एपिसोड की एक शूटिंग के दौरान इस घटना का जिक्र किया।

शो की एक कड़ी में रवि ‘क्रिकेट कोच’ की भूमिका में नजर आएंगे।

शो का प्रसारण सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होता है।

रवि ने आईएएनएस को बताया, “जब प्रोडक्शन हाउस ने मुझसे संपर्क किया तो मैं ऑडिशन को लेकर काफी उत्साहित था और मैंने इसका लुक टेस्ट दिया।”

उन्होंने कहा, “मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी गई और मुझे यह बहुत दिलचस्प लगी। मैंने मूल रूप से एक नर्तक और नृत्य निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था और मैंने अपने कॉलेज के दिनों में दो बार ऑल इंडिया डांस चैंपियनशिप जीती थीं।”

उन्होंने कहा, “इसके बाद जब मैंने तीसरा ऑडिशन दिया तो यह हादसा हो गया और मेरे पैर की हड्डी टूट गई, जिससे मुझे डांस छोड़ अभिनय करियर अपनाना पड़ा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493