बैडमिंटन : मलेशिया ओपन के पहले दौर में हारे प्रणीत

बुकिट जलिल (मलेशिया), 27 जून (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई. प्रणीत को बुधवार को पहले दौर में ही हारकर मलेशिया ओपन टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

वर्ल्ड नम्बर-21 प्रणीत को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में ताइवान के वांग जु वेई ने मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-15 वांग ने 32 मिनटों के भीतर प्रणीत को सीधे गेमों में 21-12, 21-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

इससे पहले, मंगलवार को समीर वर्मा भी पहले दौर में हारकर मलेशिया ओपन से बाहर हो गए। ऐसे में इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में किदांबी श्रीकांत भारतीय चुनौती पेश करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रह गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493