मलेशिया में किम जोंग-नाम की हत्या का मुकदमा दोबारा शुरू

शाह आलम (मलेशिया), 27 जून (आईएएनएस)। मलेशियाई अदालत ने बुधवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की 2017 में हुई हत्या में कथित रूप से शामिल दो महिलाओं के मुकदमे को फिर से शुरू कर दिया है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, वियतनाम की दोआन थी हुओंग और इंडोनेशिया की सिती आसियाह को कुआलालंपुर के पूर्व में स्थित शाह आलम शहर की अदालत कक्ष में सुरक्षा बलों ने पेश किया।

अदालत कक्ष में आने के दौरान दोनों महिलाएं बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थीं। महिलाओं को कुआलालंपुर हवाईअड्डे पर किम जोंग-नाम को जहर देने का दोषी पाए जाने पर मौत की सजा सुनाई जा सकती है।

किम जोंग-नाम को 13 फरवरी, 2017 को कथित रूप से विषाक्त रसायन वीएक्स के जरिए उस समय मारा गया था, जब वह मकाऊ जा रहे थे। इन दोनों महिलाओं पर आरोप है कि इन्होंने किम जोंग-नाम के चेहरे पर अपने हाथों से विषाक्त रसायन लगाया था।

अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान टर्मिनल में हुए इस हमले के आधा घंटे बाद किम की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493