मुंबई की असली सुपरहीरो नौकरानियां : स्वरा

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मुंबई का जलवा पसंद है और उनका कहना है कि इस शहर की असली सुपरहीरो नौकरानियां हैं।

एक बयान के मुताबिक, अभिनेत्री स्वरा और सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉम्बे टाइम्स के फ्लर्ट विद योर सिटी कंपेन के हिस्से के रूप में मुंबई के लिए अपना प्यार साझा किया।

स्वरा ने एक बयान में कहा, “मुंबई में कई थीम आधारित कैफे हैं, जो मुझे पसंद है और जब भी मैं यहां जाती हूं मैं मुझे यहां मजेदार लोग मिलते हैं।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए मुंबई की सुपरहीरो नौकरानियां हैं, जो टोपियां नहीं पहनतीं। वे एक दिन में छह से आठ घरों में काम करती हैं और वह भी समय पर। इससे भी ज्यादा तारीफ की बात यह कि जब वे छुट्टी लेती हैं तो हमेशा किसी को अपनी जगह लगा के जाती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493