क्रास्नोडार (रूस), 28 जून (आईएएनएस)। स्पेन के डिफेंडर दानी कर्वाहाल ने फीफा विश्व कप में अपने टीम का बचाव करते हुए आलोचकों की निदा की है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, टूर्नामेंट के 21वें संस्करण में स्पेन के प्रदर्शन को लेकर टीम की लगातार आलोचना हो रही है जिस पर कार्वाहाल ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी।
कार्वाहाल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “मैं समझता हूं कि हमारी अधिक आलोचना की जा रही है। आखिरकार हम पिछले दो वर्षो में एक भी मैच नहीं हारे, हमने अपने ग्रुप में जीत दर्ज की जो हर टीम नहीं कर सकती।”
कार्वाहाल ने कहा, “हमारा खेल अच्छा नहीं रहा, हम और अच्छा कर सकते थे, किसी को इससे ऐतराज नहीं है लकिन अगर स्पेन की मीडिया हमारी इतनी आलोचना करेगी तो इससे हम पर साकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।”
उन्होंने कहा, “जाहिर सी बात है कि हम खुद को टटोलना होगा लेकिन यह साफ है कि विश्व कप में कोई भी प्रतिद्वंद्वी आसान नहीं है। हमें हर जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।”
dharmpath.com dharmpath