नाइजीरिया में तेल टैंकर में आग लगी

अबुजा, 29 जून (आईएएनएस)। नाइजीरिया के व्यावसायिक शहर लागोस में तेल टैंकर में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई।

इस आग की चपेट में कई वाहन भी आ गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह दुर्घटना लागोस की ओर जा रहे एक पुल पर हुई।

स्थानीय टेलीविजन चैनल के मुताबिक, इस घटना के बाद दोनों ओर यातायात रोक दिया गया और घटनास्थल पर मौजूद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई लोग अपनी कारों में ही फंस गए थे। लगभग 60 वाहन इस आग से प्रभावित हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493