रॉबिन विलियम्स को याद कर भावुक हुए बॉब सैजेट

लॉस एंजेलिस, 29 जून (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता रॉबिन विवियम्स से खुद को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाले अभिनेता – हास्य कलाकार बॉब सैजेट के लिए रॉबिन की याद में अपने आंसू रोकना बहुत मुश्किल है। बॉब के जीवन और करियर पर रॉबिन का गहरा प्रभाव पड़ा है।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘रॉबिन विलियम्स : कम इनसाइड माइ माइंड’ के बुधवार हॉलीवुड प्रीमियर के मौके पर सैजेट ने ईटीऑनलाइन डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में विलियम्स से अपनी गहरी दोस्ती के पल साझा किए।

बॉब भावुक होते हुए बोले कि विलियम्स की 2014 में असमय मृत्यु के बाद हर किसी के जीवन में भारी खालीपन आ गया है, वे बोलने लगे, “ऑह, तुम मुझे मार रहे हो, तुम मुझे मार रहे हो।”

उन्होंने कहा, “(वह) एक ऊर्जावान खूबसूरत इंसान थे। वह बड़ा नुकसान था जिसे हर किसी ने महसूस किया।”

सैजेट ने याद करते हुए कहा, “एक बार जब मैं ला जोला (कैलिफोर्निया) में कॉमेडी स्टोर में था, और वह वहां थे, मैं अपने करियर के बारे में सोच रहा था, तो उन्होंने कहा, ‘हे, यहां आओ।’ फिर हम ड्रेसिंग रूम में गए और आवाज बंद करके टीवी देखी और कुछ बातें कीं।”

उन्होंने कहा, “उन्हें मजाकिया लोग पसंद थे। वे बता सकते थे जब कोई प्रतिभाशील होता था और वे उनके बारे सब कुछ जानना चाहते थे और खोजना चाहते थे। वे विशेष थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493