रूसी सेना 2021 तक आधुनिकीकरण का लक्ष्य हासिल करेगी : पुतिन

मॉस्को, 29 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि 2021 तक देश की सशस्त्र सेना में 70 फीसदी हथियारों का आधुनिकीकरण हो जाएगा।

पुतिन ने गुरुवार को क्रेमलिन में सैन्य विश्वविद्यालयों के स्नातकों के कार्यकरम में कहा कि फिलहला रूस की सेना में 60 फीसदी आधुनिक हथियार है।

देश के 2018-2027 के सशस्त्र कार्यक्रम के मुताबिक, रूस ने सैन्य उपकरणों को उन्नत बनाने में लगभग 318 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है।

सिन्हुआ ने पुतिन के हवाले से बताया, “रूसी सशस्त्रबलों में छह साल पहले तक आधुनिक सैन्य हथियार 16 फीसदी से अधिक नहीं थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493