‘कॉमेडी सर्कस’ की टीम से जुड़े परितोष त्रिपाठी

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। अभिनेता परितोष त्रिपाठी अपने चुटीले अंदाज से ‘कॉमेडी सर्कस रिटर्न्‍स’ में दर्शकों को लोटपोट करते नजर आएंगे।

यह कॉमेडी शो पांच वर्ष बाद वापसी कर रहा है।

परितोष ने आईएएनएस से कहा, “‘कॉमेडी सर्कस’ का हिस्सा बनना सपना पूरा होने जैसा है। कॉलेज के दिनों से इस शो को देख रहा था और यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि मैं इसे परफॉर्म करूंगा।”

उन्होंने कहा,”जब कुछ समय के लिए शो बंद हो गया था तो मैंने इस शो की उम्मीद छोड़ दी थी और अगर आप किसी चीज को बेतहाशा चाहते हैं तो पूरा ब्रह्माण्ड उस चीज को आपसे मिलाने में लग जाता है।”

परितोष ने कहा कि वह हमेशा से अर्चना पूरन सिंह और सोहेल खान के सामने परफॉर्म करना चाहते थे क्योंकि दोनों उनकी प्रेरणा हैं।

इसका प्रसारण जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493