मोहित मलिक के लिए काम सबसे पहले

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मलिक पेट में संक्रमण और तेज बुखार से पीड़ित है, लेकिन वह अपनी बीमारी को काम के आड़े नहीं आने दे रहे।

धारावाहिक ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में सिकंदर सिंह गिल की भूमिका निभा रहे मोहित ने सप्ताहांत में अपनी पत्नी के साथ काम से थोड़ा ब्रेक लिया था।

गोवा से वापस आने के बाद मोहित की तबीयत बिगड़ गई लेकिन इसके बावजूद वह लगातार शूटिंग कर रहे हैं।

मोहित ने कहा,”यह शो मेरे लिए खास है और मैं इसके लिए कुछ भी करूंगा। मैं ठीक नहीं हूं लेकिन यह मुझे शूटिंग करने से नहीं रोक पाएगा। मेरे लिए काम सबसे पहले है।”

‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493