शाद अली ने ‘सूरमा’ की हर बारीकी पर विशेष ध्यान दिया

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी संदीप सिंह पर आधारित बायोपिक ‘सूरमा’ साल की सबसे प्रेरणादायक फिल्म में से एक है।

इस फिल्म को बनाने के लिए निर्देशक शाद अली को खासा मेहनत करनी पड़ी है। फिल्म बनाने के दौरान शाद अली ने इस बात को सनुचित किया कि फिल्म में दिखाई जाने वाली हर चीज शतप्रतिशत सही हो।

संदीप सिंह के जीवन से जुड़ी हर बारीकी को ध्यान में रखते हुए शाद और उनकी टीम ने संदीप सिंह के सभी मैच की फुटेज देखी, जिसमें उन्हें मैदान पर कई महत्वपूर्ण क्षण देखने को मिले।

ऐसा ही एक वाक्य था जब अंतर्राष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद संदीप सिंह पूरी टीम से काफी प्रभावित थे और यह क्षण उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी महžवपूर्ण था। ऐसे में निर्देशक शाद की फिल्म में इस पल को हूबहू दोहराया गया है।

‘सूरमा’ में संदीप सिंह के संघर्ष और हॉकी दिग्गज बनने के उनके सफर को वास्तविकता देने के लिए फिल्म को संदीप के होमटाउन शाहबाद में फिल्माया गया है।

शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

‘सूरमा’ 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493