राजकुमार राव ने समर्थकों का शुक्रिया किया

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि वह ‘फन्ने खां’ और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के टीजर को मिल रही प्रतिक्रिया के लिए अपने समर्थकों के शुक्रगुजार हैं।

राजकुमार ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “‘फन्ने खां’ और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ दोनों फिल्मों को इतना प्यार देने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “समर्थन और प्रशंसा के लिए धन्यवाद। दोनों फिल्मों के ट्रेलर साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते और आप लोग जाकर इसे देखें। हमेशा प्यार।”

‘फन्ने खां’ डच फिल्म ‘एवरीबॉडीज फेमस’ का हिंदी रूपांतरण है। यह राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्मित और अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित है।

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ट्विस्ट के साथ एक प्रेम कहानी है। फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर और जूही चावला जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493