टीम चयन सिरदर्द बन गया है : कोहली

डबलिन, 30 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड के खिलाफ खेली गई दो टी-20 मैचों की सीरीज में पूरी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनके लिए अब अंतिम-11 का चयन करना सिरदर्द बन गया है।

भारत ने शुक्रवार देर रात खेले गए दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 143 रनों से मात देते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया।

अब भारत को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है जहां वो तीन टी-20 मैच, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा।

मैच के बाद कोहली ने कहा, “हमें उसी तरह की लय मिल गई है जैसी हम चाहते थे। टीम के संतुलित प्रदर्शन से काफी खुश हूं। किसे चुनूं किसे नहीं इस बात को लेकर मेरी परेशानी बढ़ गई है। यह हमारे लिए अच्छी बात है कि बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।”

इंग्लैंड के बारे में कोहली ने कहा, “हमारे लिए विपक्षी टीम मायने नहीं रखती। हम जानते हैं कि अगर वो मुश्किल पैदा कर सकते हैं तो हमारे पास ऐसी बल्लेबाजी है जो अच्छा कर सकती है। साथ ही हमारे पास कलाई के दो शानदार स्पिनर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज काफी प्रतिस्पर्धी होने वाली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493