उदय चोपड़ा ने सत्यापित ट्विटर अकाउंट्स शुरू करने पर दिया जोर

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता उदय चोपड़ा का कहना है कि ट्विटर को ट्रोलिंग के लिए नए सत्यापित अकाउंट्स शुरू करने चाहिए।

उदय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “मुझे लगता है कि ट्विटर को ट्रोलिग के लिए नए सत्यापित अकाउंट्स शुरू करने चाहिए। यदि आपका सत्यापित ट्रोल हैं, तो आपको अपनी प्रोफाइल पर एक लाल चेक मार्क दिखता है।”

उन्होंने कहा, “इससे ट्रोल समुदाय में सद्भाव पैदा होगा क्योंकि ट्रोल्स के पास काम करने के लिए कुछ मकसद होगा और ट्रोल नहीं करने वाले को कम से कम पता चल सकेगा कि कि यह किसका ट्रोल है। सोचें?”

वर्ष 2013 में ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की फिल्म में नजर आए उदय का मानना है कि ट्रोल के लिए सत्यापित अकाउंट्स होने से सामान्य यूजर्स को भी फायदा होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493