मालदीव : विपक्षी दल ने नया राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया

माले, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मालदीव की मुख्य विपक्षी पार्टी ने वरिष्ठ सांसद इब्राहिम मोहम्मद सॉलिह को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

विपक्षी पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद ऐसा किया है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने शनिवार को एक बैठक में सॉलिह को पार्टी टिकट देने के लिए अपने चार्टर में संशोधन किया।

एमडीपी ने नशीद की जगह सॉलिह को टिकट देने के पक्ष में सर्वसम्मति से वोट दिया।

नशीद ने शुक्रवार को अपनी पार्टी की ‘बेहतरी’ के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया।

उन्होंने 23 सितंबर को होने वाले चुनाव में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया था, लेकिन निर्वाचन आयोग ने उन पर आतंकवाद के आरोपों का सामना करने के कारण उनका नामांकन खारिज कर दिया।

निर्वाचन आयोग ने बीते महीने कहा था कि अपराधी दोषी करार दिया गया कोई भी व्यक्ति वैध तौर पर राजनीतिक दल के राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकता। इसमें चेतावनी दी गई कि इस तरह के चुनाव रद्द कर दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493