बुकिट जलील (मलेशिया), 1 जुलाई (आईएएनएस)। चीन की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हे बिंगजियाओ को मात देकर ताइवान की दिग्गज खिलाड़ी ताई जु यिंग ने मलेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया।
यिंग ने अपने करियर का तीसरा मलेशिया ओपन खिताब जीता है। उन्होंने पिछले साल भी इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।
सेमीफाइनल में भारत की अग्रणी महिला बैडमिटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को हराकर फाइनल में प्रवेश करने वाली वर्ल्ड नम्बर-1 यिंग ने रविवार को खिताबी मुकाबले में बिंगजाओ को केवल 35 मिनट में सीधे गेम में 22-20, 21-11 से हराकर जीत हासिल की।
यिंग ने साल 2013 में भी मलेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
dharmpath.com dharmpath