मास्को,1 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व के प्री-क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे से हारकर बाहर हुई पुर्तगाल टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टीयानो रोनाल्डो की प्रेमिका जॉर्जिना रोड्रिग्वेज अब प्रशंसकों के निशाने पर आ गई हैं।
समाचार एजेंसी स्पूतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, उरुग्वे से 1-2 से हारने के बाद रोड्रिग्वेज को आलोचनाओं और लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। पुर्तगाल के हारने के बाद से ही जॉर्जिना उनके इंस्टाग्राम पर लगातार परेशान किया जा रहा है।
रोड्रिग्वेज ने हाल के एक पोस्ट में रोनाल्डो और पुर्तगाल की टीम को शुभकामनाएं दी थीं। लेकिन अब टीम की हार से गुस्साए लोगों ने उस पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी है।
कुछ प्रशंसकों ने उरुग्वे के झंडे को पोस्ट करते हुए लिखा, “उरुग्वे, जेजे। गुड बाय पुर्तगाल, और अब आप दखेंगे कि क्रिस्टियानो घर जाएंगे।”
दूसरे फैन ने पहले वाले पोस्ट पर घाव पर नमक रगड़ने का काम करते हुए लिखा, “हां, अब आपका प्रेमी अब घर जा रहा है। अलविदा पुर्तगाल। वे आज रात घर जा रहे हैं।”
कुछ ने जॉर्जिया को बुरी किस्मत वाली बताया क्योंकि वह उरुग्वे के खिलाफ मैच में स्टेडियम में मौजूद थीं जहां टीम को संघर्ष करना पड़ रहा था।
फैन ने पोस्ट करते हुए लिखा, “आपकी सबसे बड़ी गलती मैच देखने के लिए स्टेडियम जाना था। दुर्भाग्य से, आप भाग्यशाली नहीं हैं।”
इससे पहले, ग्रुप-डी के एक मैच में क्रोएशिया के हाथों 0-3 से हारने के बाद अजेर्टीना के कप्तान लियोनल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath