डेनमार्क के गोलकीपर को अपनी टीम पर गर्व

निज्नी नोवोगोरोड (रूस), 2 जुलाई (आईएएनएस)। डेनमार्क की टीम को भले ही फीफा विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा हो, लेकिन गोलकीपर कैस्पर श्माइकल को अपनी टीम पर गर्व है।

रविवार रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में क्रोएशिया से मिली हार के बाद डेनमार्क की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेनाल्टी शूटआउट में गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रोएशिया ने रविवार दरे रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 से हराया।

इस मैच में डेनमार्क के लिए किए गए शानदार प्रदर्शन पर कैस्पर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद कैस्पर ने कहा, “हमारे पास अवसर थे और हमने दूसरे हाफ तथा अतिरिक्त समय में अच्छा प्रदर्शन किया था। भाग्य हमारे साथ नहीं था। इस हार को स्वीकार करना और इसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।”

कैस्पर ने कहा, “यह एक अजीब अहसास है। एक बड़ी निराशा। हालांकि, मुझे अपनी टीम पर गर्व है। पिच पर मौजूद केवल 11 खिलाड़ियों पर नहीं, बल्कि टीम के साथ शामिल हर व्यक्ति पर।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493