विबंलडन : पहले दौर में फेडरर, स्टीफंस, कीज की जीत

लंदन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता और वर्ल्ड नंबर-2 स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन का आगाज जीत के साथ करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है।

फेडरर ने सोमवार को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में सर्बिया के दुसान लाजोविक को सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 6-4 से मात दी। फेडरर को इस मैच को जीतने में एक घंटे 19 मिनट तक चला।

वहीं फ्रेंच ओपन की उप-विजेता अमेरिका की स्लोन स्टीफंस ने भी महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में कदम रख लिया है। उन्होंने क्रोएशिया की डोना वेकिक को 6-1, 6-3 से मात दी। यह मैच एक घंटे 10 मिनट तक चला।

महिला एकल वर्ग के एक और मुकाबले में अमेरिका की मेडीसन कीज ने आस्ट्रेलिया की आयला टोमीयानवीच को एक घंटे एक मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-2 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493