कवानी क्वार्टर फाइनल मैच से बाहर नहीं होंगे : एयूएफ

मोंटेवीडियो, 3 जुलाई (आईएएनएस)। उरुवे की राष्ट्रीय फुटबाल एसोसिएशन (एयूएफ) का कहना है कि पैर में सूजन होने के बावजूद उनके फारवर्ड एडिनसन कवानी फ्रांस के खिलाफ होने वाले फीफा विश्वकप के क्वार्टर फाइनल मैच से बाहर नहीं किए जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एयूएफ ने सोमवार को कहा कि कवानी के पैर का स्कैन हुआ है जिसमें पता चला है कि उनके बाएं पैर में सूजन है लेकिन उनकी मांसपेशियों में कोई दिक्कत नहीं है।

राष्ट्रीय फुटबाल संस्था ने कहा कि कवानी अभी भी दर्द में हैं लेकिन इससे बाहर निकलने के लिए वह अपना शारीरिक रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।

उरुग्वे को शुक्रवार को निज्नि नोवगोरोड स्टेडियम में फ्रांस के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच खेलना है। कवानी ने पुर्तगाल के खिलाफ 2-1 की जीत में दो गोल किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493