हर रोज संघर्ष कर रहा हूं : अखिल सचदेव

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। गायक अखिल सचदेव भले ही वर्ष 2017 की बॉलीवुड फिल्म ‘हमसफर’ के रूप में बड़ी हिट दे चुके हों और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के गीत के लिए पुरस्कार प्राप्त कर चुके हों, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अब भी बॉलीवुड में हर रोज संघर्ष करना पड़ रहा है।

अखिल ने आईएएनएस से कहा, “बॉलीवुड में प्रवेश किए एक वर्ष हो गया है और मैंने ‘हमसफर’ का एक गीत किया और वह ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ बन गया। फिर भी, बॉलीवुड में चीजें मुश्किल हैं क्योंकि लोग सोचते हैं कि मैं एक संगीतकार, गीतकार और फिर एक गायक हूं लेकिन वास्तविकता यह है कि मैं पहले गायक हूं।”

उन्होंने कहा, “लोग सोचते होंगे कि मुझे बहुत सारे प्रस्ताव मिल रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है। मैं अब भी हर दिन संघर्ष कर रहा हूं। यह समय की बात क्योंकि मैं सिर्फ गायक ही नहीं हूं, ऐसे में भगवान अगर आपको बहुत सारे गुण देता है तो फिर यह अपना समय तो लेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493