अभिनेत्री डेजी मैकक्रैकिन के अपहरण मामले में 3 गिरफ्तार

लॉस एंजलिस, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ‘हैलोवीन : रिजरेक्शन’ के कलाकार डेजी मैकक्रैकिन और जोसेप कापोन के कथित अपहरण में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीपुल्स डॉट कॉम ने लॉस एंजलिस काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय की समाचार विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि तीन मई को मैकक्रैकिन (36) और कैपोन का उनके घर से दो आदमियों कीथ स्टीवार्ट और जोंटी जोंस तथा एंबर नील नामक एक महिला ने उनके घर से अपहरण कर लिया था।

जहां कैपोन को एक बाथटब में 30 घंटों तक भूखा रखा गया, तो मैकक्रैकिन को अपने साथी कलाकार को छुड़ाने के लिए अपहर्ताओं को कम से कम 10,000 डॉलर देने के लिए कथित रूप से कई बैंकों में चक्कर काटने पड़े।

खबरों के अनुसार, मैकक्रैकिन को नील के लिए 10,000 के चेक पर हस्ताक्षर करने पड़े जिसने ये मैकक्रैकिन के खाते में जमा कराए थे।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके अगले दिन संदिग्ध मैकक्रैकिन को उनके घर वापस ले आए तब वह छूट सकीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

जोंस, नील और स्टीवर्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है, जमानत के लिए दोनों को एक-एक डॉलर देना होगा वहीं स्टीवर्ट को जमानत के लिए 20.8 लाख डॉलर देने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493