चीन में हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत

बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के हेनान प्रांत में एक छोटा विमान प्रशिक्षण के दौरान जलाशय में गिर गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई जबकि एक लापता है।

यह पानी और स्थल दोनों पर चलने वाला विमान था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह दुर्घटना बुधवार को वानिंग शहर में हुई। यह विमान चीन की विमानन कंपनी ‘मीया एयर’ का था। विमान में सवार दोनों पायलट इसी कंपनी के कर्मचारी थे। लापता पायलट की तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493