अमेरिका : प्रवासी बच्चों को माता-पिता से मिलाने से पहले डीएनए टेस्ट का पेंच

वाशिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अवैध प्रवासी मां-बाप से अलग किए गए बच्चों को उनसे मिलाने से पहले डीएनए टेस्ट किया जा रहा है।

अधिकारी ने बुधवार देर शाम सीएनएन को बताया, “बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इन बच्चों के माता-पिता होने का दावा कर तस्करी करना आसान है। इसलिए पूर्ण जांच और बच्चों के माता-पिता होने की पुष्टि के बाद ही बच्चों को सौंपा जाएगा।”

अधिकारी ने हालांकि जानकारी देने से इनकार कर दिया कि क्या डीएनए जांच के लिए सहमति जरूरी है या स्टोरेज डेटाबेस के जरिए डीएनए की जांच की जाएगी।

टेक्सास में गैरलाभकारी संस्था ‘आरएआईसीईएस’ की संचार निदेशक जेनिफर के.फाल्कन ने शरणार्थियों और प्रवासियों के लिए निशुल्क और कम दर पर कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराने की पेशकश की है। उन्होंने इस पूरे कदम को निंदनीय बताया है क्योंकि इस तरह के संवेदनशील डेटा को संग्रहित करने से सरकार इन बच्चों पर जीवनभर नजर रख सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493