रीमा कागती मेरी पसंदीदा निर्देशक : अमित साध

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘गोल्ड’ का इंतजार कर रहे अभिनेता अमित साध का कहना है कि रीमा कागती उनकी पसंदीदा निर्देशक हैं।

‘गोल्ड’ के सहनिर्माता अभिनेता-फिल्मकार फरहान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अमित, सनी कौशल, विनीत सिंह और कुणाल कपूर फिल्म में अपने-अपने किरदारों से चमक लाए हैं।

फरहान ने कहा, “गोल्ड में अमित साध, सनी, कुणाल कपूर और विनीत सिंह के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। वे अपनी भूमिकाओं से फिल्म में चमक, नयापन, गुरुत्वाकर्षण, उत्साह और गरिमा लाते हैं।”

इसके जवाब में अमित ने कहा, “फरहान सर,आप पहले निर्देशक थे जिनसे मैं मिला था। जब मैं एक डांस शो की शूटिंग कर रहा था और मैंने आपको मैंने अपनी शो रील (एक छोटा वीडियो) भेजी थी। वहां से मैं आभार मानते आया हूं और मैं इस कमाल की प्रतिभाशाली टीम का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं। रीमा कागती आप मेरी सबसे पसंदीदा निर्देशक हैं।”

फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493