मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने ट्विटर उपयोगकर्ताओं से गैर सरकारी संगठन ‘स्क्राइबल फाउंडेशन’ को सहयोग करने की अपील की है।
अभिनेत्री ने ट्विटर उपयोगकर्ताओं से स्क्राइबल फाउंडेशन को कुछ आर्थिक सहयोग देने का आग्रह किया है।
उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें एक चित्रित दीवार के सामने एक बच्चा खड़ा है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, “सुनिए, मकसद ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए ‘स्क्राइबल फाउंडेशन’ के लिए आवाज उठाएं।”
स्क्राइबल फाउंडेशन स्थानीय कार्यशालाओं, चित्रकारों से संवाद कर और सोशल मीडिया के माध्यम से सभी बच्चों में छिपे कलाकार को जगाने का काम करती है।
dharmpath.com dharmpath