रूहानी ने ईरान परमाणु समझौते से बाहर निकलने की चेतावनी दी

तेहरान, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी का कहना है कि यदि परमाणु समझौते के तहत ईरान के हितों को सुरक्षित नहीं रखा गया तो वह इस समझौते से बाहर निकल सकते हैं।

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में बैठक के दौरान रूहानी ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक युकिया अमानो को बताया कि ईरान अंतर्राष्ट्रीय परमाणु संस्था के साथ सहयोग स्तर पर पुनर्विचार कर सकता है।

रूहानी ने कहा कि ईरान ने साबित किया है कि उसकी परमाणु गतिविधियां हमेशा शांतिपूर्ण रही हैं।

ईरान इस समझौते के तहत अपने दायित्वों को लेकर प्रतिबद्ध है। ईरान के परमाणु स्थलों की आईएईए द्वारा नियमित जांच भी होती है।

गौरतलब है कि 2015 में ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, चीन और जर्मनी के साथ एक ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत ईरान को अपने परमाणु हथियार कार्यक्रमों पर रोक लगानी है बदले में उस पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आठ मई को इस समझौते से बाहर निकल गए थे और ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाने की प्रतिबद्धता जताई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493