इद्रिस एल्बा ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के स्पिन ऑफ में खलनायक की भूमिका में

लॉस एंजेलिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता इद्रिस एल्बा ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के स्पिन ऑफ ‘हॉब्स एंड शॉ’ में खलनायक की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इसमें ड्वेन जॉनसन और जेसन स्टेथम जैसे सितारे हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘डेडपूल 2’ के निर्देशक डेविड लीच फिल्म का निर्देशन करेंगे। वहीं जॉनसन स्पेशल एजेंट ल्यूक हॉब्स और स्टाथम आपराधिक मास्टरमाइंड डेकार्ड शॉ की वही भूमिका निभाते दिखेंगे।

‘हॉब्स एंड शॉ’ 26 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493