‘आईफोन एक्स’ में जीमेल एप का ‘इनबॉक्स’ अपडेट

सैन फ्रांसिस्को, 6 जुलाई (आईएएनएस)। जीमेल एप ने ‘आईफोन एक्स’ को सपोर्ट करने के लिए आईओएस उपकरणों में अपना ‘इनबॉक्स’ अपडेट किया है। आईफोन के आधुनिकतम उपकरण को बाजार में आए आठ महीनों से ज्यादा समय हो चुका है।

द वर्ज की गुरुवार की रपट के अनुसार, एप स्टोर पर 114 एमबी के अपडेट पर गूगल ने कहा कि ‘इनबॉक्स’ अब एप्पल के सबसे मंहगे फोन को सपोर्ट करेगा।

मुख्य रूप से अपडेट में स्क्रीन पर सबसे ऊपर और सबसे नीचे से काली लाइनें हटा दी गई हैं, जिससे आईफोन एक्स स्क्रीन पर 19:5:9 अनुपात के साथ और अच्छी तरह व्यवस्थित लग रहा है।

नवंबर 2017 के बाद से जीमेल अपने इनबॉक्स को 13 बार अपडेट कर चुका है। हालांकि उनमें से किसी में आईफोन एक्स सपोर्ट नहीं था।

गूगल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अपडेट में कोई अन्य फीचर नहीं जोड़ा गया है।

दिग्गज सर्च इंजन ने आईओएस के लिए विशेष जीमेल एप भी अपडेट किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493