गोविंदा की फिल्में तनाव दूर करती हैं : रवि दुबे

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता एवं होस्ट रवि दुबे का कहना है कि गोविंदा की फिल्में देखकर उनका तनाव दूर होता है।

रियलिटी गेम शो ‘सबसे स्मार्ट कौन’ के मेजबान को लंबे समय तक शूटिंग करनी पड़ती है और उनकी जीवनशैली व्यस्त है।

रवि ने कहा,”मैं गोविंदा का बड़ा प्रशंसक हूं। मैं लंबे समय तक काम करता हूं और उनकी फिल्मे मेरे लिए स्ट्रेस बस्टर की तरह हैं। उनकी फिल्में तनाव दूर करती हैं। उनकी फिल्में उसी तरह की हैं, जैसी काम करने के बाद तनाव दूर करने के लिए आपको चाहिए।”

‘सबसे स्मार्ट कौन’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493